मेरठ: भीषण विस्फोट से कई मकानों की छतें उड़ीं, दो की मौत, 12 से ज्यादा घायल
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के फलावदा देहात क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि के गांव रसूलपुर में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के कई मकानों की छतें तक …
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के फलावदा देहात क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि के गांव रसूलपुर में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के कई मकानों की छतें तक उड़ गईं और उसके नीचे दर्जनों लोग मलबे में दब गये।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मशीनों से मलबा हटा कर घायलों का काम शुरू करवाया। विस्फोट का कारण अभी तक पता नही लग पाया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप किये हुये है।
