कासगंज : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू हलधर का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

डीएम, एसपी को ज्ञापन देकर उठाई समस्याओ के समाधान की मांग

भाकियू हलधर के नेता भाजपा नेता द्वारा किए जा रहे अवैध जमीन पर कब्जे को लेकर विरोध करते किसान नेता।

कासगंज, अमृत विचार। शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हलधर के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की जमीन पर भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों को मुक्त कराए जाने की मांग की, अन्यथा की स्थिति में किसान नेताओ ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।

जिला कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन हलधर ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सेकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेवाजी की। एक ज्ञापन जिलाधिकारी मेधा रूपम को दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने बताया किसान विभिन्न समस्याओ से जूझ रहा है। समय पर खाद, बीज नहीं मिल पा रहा है। किसान लाइन में लगकर परेशान हो चुका है। किसानों की जमीनो पर दबंगो द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बताकर किसानों की जमीनो पर जबरन कब्जा कर रहे है। बीते दिनों भी भाजापा नेता कुमकुम वार्ष्णेय एवं लकी वार्ष्णेय ने कब्जा करने का प्रयास किया है। उनके रसूख के आगे प्रशासन भी नतमस्तक है। इन दोनों ने जबरन कब्जा करने का ऐसा आतंक मचा रखा है कि गरीब, किसान और व्यापारियों की जमीनें और प्लॉट आदि पर कब्जा करना और पुलिस से धमकाना, आम बात हो गई है। जिससे शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे तथाकथित नेताओ पर कार्रवाई की जाए। विरोध करने पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राघव तथा दो अन्य कार्यकर्ताओं पर अपने राजनैतिक रसूख के चलते पुलिस में झूठे मुकद्दमे लिखवा कर प्रताड़ित करने का प्रयास कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : 19 जनवरी को बरेली में होगी प्रांतीय कार्य समिति की बैठक

संबंधित समाचार