तमिलनाडु: बीजेपी नेता खुशबू सुंदर की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता खुशबू सुंदर बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। खुशबू सुंदर भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चेन्नई से कुड्डालोर जा रही थी। इसी दौरान करीब 100 किलोमीटर दूर मेलमरुवथुर के समीप एक टैंकर ने उनकी कार को …

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता खुशबू सुंदर बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। खुशबू सुंदर भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चेन्नई से कुड्डालोर जा रही थी। इसी दौरान करीब 100 किलोमीटर दूर मेलमरुवथुर के समीप एक टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन कार के एक साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बाद में खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा कि वह ईश्वर की कृपा से सकुशल है। उन्होंने कहा, “ मैं सकुशल हूं और कुड्डालोर का सफर जारी है। मुझे पहले किसी ने नहीं रोका है और अब भी कोई नहीं रोक सकेगा। जिंदगी हर कदम एक नयी जंग है , जीत जायेंगे हम तू अगर संग है।” उन्होंने कहा कि भगवान मुरुगन ने उनकी रक्षा की है और यह देखकर उनके पति को उन पर विश्वास हो गया।

संबंधित समाचार