नैनी झील का जलस्तर पांच साल में सबसे अधिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


गौरव जोशी, नैनीताल। पिछले कुछ वर्षों में नैनी झील का जलस्तर हमेशा जनवरी माह के बाद कम होने लगता था, जिससे झील के किनारे बड़े-बड़े डेल्टा बनने लगते थे और गर्मियों में पेयजल संकट भी उत्पन्न होता था। लेकिन इस बार पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की कमी रही है, फिर भी नैनी झील का जलस्तर बीते पांच सालों में सबसे अधिक है। वर्तमान में झील का जलस्तर सात फीट से ऊपर है, जो एक सुखद संकेत है।


 समाजसेवी त्रिभुवन फर्त्याल के अनुसार, पिछले कुछ सालों में झील का जलस्तर तेजी से गिरने लगा था, जिससे गर्मी के मौसम में नैनीताल में पेयजल की कमी हो जाती थी। हालांकि, जल संस्थान द्वारा झील का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए उपाय किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अब झील का जलस्तर स्थिर हो गया है। इस प्रयास से आने वाले पर्यटन सीजन और गर्मियों के मौसम में नैनीताल में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा और झील के किनारे डेल्टा भी नहीं दिखेंगे। नैनीताल में पर्यटन के दौरान यह स्थिति एक बड़ी राहत के रूप में सामने आई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों दोनों को पेयजल की किल्लत से निजात मिलेगी।


साल दर साल झीलों का जलस्तर
2020- 5.4 फिट 
2021- 5.5 फिट
2022- 6.6 फिट
2023- 7.3 फिट
2024- 7.4 फिट
2025- 7.5 फिट

संबंधित समाचार