भारतीय टीम ने सिडनी में जमकर किया अभ्यास, देखें वीडियो
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सिडनी में जमकर अभ्यास कर रही है।भारतीय टीम ने मंगलवार को सिडनी में लाल और गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास किया। लोकेश राहुल ने टीम के अभ्यास का एक वीडियो साझा करते हुये ट्वीट किया, “नीले रंग में वापसी कर अच्छा लग रहा …
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सिडनी में जमकर अभ्यास कर रही है।भारतीय टीम ने मंगलवार को सिडनी में लाल और गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास किया।
लोकेश राहुल ने टीम के अभ्यास का एक वीडियो साझा करते हुये ट्वीट किया, “नीले रंग में वापसी कर अच्छा लग रहा है।”
Good to be back in blue ?? pic.twitter.com/cCo8UecBWg
— K L Rahul (@klrahul) November 17, 2020
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी टीम के अभ्यास का एक वीडिया साझा किया और लिखा, “टेस्ट क्रिकेट के लिए अभ्यास करना पसंद है।”
Love test cricket practice sessions ❤️? pic.twitter.com/XPNad3YapF
— Virat Kohli (@imVkohli) November 17, 2020
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत एकदिवसीय मैच से होगी और टीम 27 नवंबर को पहला मैच खेलेगी। दूसरा एकदिवसीय मैच 29 नवंबर और तीसरा एकदिवसीय मैच 2 दिसंबर को होगा। इसके बाद 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। तीन टी-20 मैचों के बाद 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।
भारत को इस दौरे में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलने हैं। भारतीय कप्तान विराट अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे में एडिलेड में पहला टेस्ट खेलकर स्वदेश लौट आएंगे। भारतीय टीम मेलबोर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन में आखिरी तीन टेस्ट अपने नियमित कप्तान विराट के बिना खेलेगी और उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्या रहाणे टीम की कमान संभालेंगे।
