रुद्रपुर: कामधेनु दुग्ध डेयरी संघ बिल्डिंग में लगी आग, लाखों का नुकसान
रुद्रपुर/शांतिपुरी, अमृत विचार। शांतिपुरी नंबर 2 में स्थित कामधेनु दुग्ध डेयरी संघ बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 11 बजे से भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मंगलवार रात 11 बजे बिल्डिंग में लगी आग से वहां स्थित देवेंद्र रौतेला के टेंट हाउस …
रुद्रपुर/शांतिपुरी, अमृत विचार। शांतिपुरी नंबर 2 में स्थित कामधेनु दुग्ध डेयरी संघ बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 11 बजे से भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
मंगलवार रात 11 बजे बिल्डिंग में लगी आग से वहां स्थित देवेंद्र रौतेला के टेंट हाउस का लगभग 20 लाख का और किरायेदार उमेश पांडे के मकान का लगभग 6 लाख का सामान जल गया। वहीं दुग्ध डेयरी संघ का लगभग साढ़े तीन लाख का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बुधवार को सूचना पर पहुंचे किच्छा तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी , कानूनगो अशोक कुमार और ग्राम शांतिपुरी नंबर 2 की पटवारी तनुजा बोरा ने मौका मुआयना किया। साथ ही रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजने की बात कही।
इससे पहले बुधवार सुबह कांग्रेस नेता डॉ गणेश उपाध्याय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अग्निपीड़ितों को सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, विनोद कोरगा, टीकम कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, मोहन कोरंगा, तारा कोरंगा, नवीन टाकुली आदि उपस्थित थे।
