हल्द्वानीः पुलिस के लिए चुनौती बनी नेपाल की रम्बा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- 26 नवंबर की रात पूरन एंड संस के मालिक का घर खंगाला था - नशीला सूप पिलाकर रम्बा ने साथियों संग दिया था घटना को अंजाम

हल्द्वानी, अमृत विचार : शहर की नामी बुकसेलर फर्म पूरन एंड संस के मालिक दीपक अग्रवाल और उनकी पत्नी को बेहोश कर घर लुटवाने वाली नौकरानी रम्बा जैसी अभी पुलिस के हाथ नहीं आ सकी है। मोबाइल फोन पर रम्बा ने जिन-जिन करीबियों से बात की थी, उन तक पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हाथ कुछ नही आया। पुलिस ने नेपाल तक अपने मुखबिर दौड़ दिए, लेकिन रम्बा नहीं मिली। 


यह घटना बीते वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह की है। ऑनलाइन एजेंसी की मदद से ढूंढी गई नौकरानी रम्बा ने योजनाबद्ध तरीके से 26 नवंबर रात दीपक अग्रवाल और उनकी पत्नी मीनाक्षी को सूप में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद तीन साथियों को बुलाकर बेटे रमन के कमरे की अलमारी खंगाल डाली थी। वे लोग दीपक के कमरे की अलमारी तोड़ने ही वाले थे तभी सिक्योरिटी गार्ड के आने के कारण उन्हें भागना पड़ा था। रम्बा और उसके साथियों के हाथ हीरे और सोने के लाखों रुपये के आभूषण हाथ लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हालांकि पीड़ित ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि चोरी में क्या-क्या माल गया था। चोरी बड़ी होने के कारण पुलिस ने खुलासा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। एसओजी से लेकर 15 पुलिस कर्मियों की टीम नेपाल बॉर्डर से लेकर पीलीभीत तक डेरा डाला। एक टीम ने दिल्ली तो दूसरी टीम ने बंगलूरू में गलियों की खाक छानी। हल्द्वानी पुलिस ने नेपाल में अपने सूत्रों को एक्टिव कर किया, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया।

बस अड्डे के पास मिली थी आखिरी लोकेशन
हल्द्वानी : गैंग के जरिये दीपक अग्रवाल के घर में सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देने की आरोपी नौकरानी रम्बा काफी शातिर है। घटना के बाद दीपक के घर से भागने की जल्दी में वह मोबाइल फोन स्विच ऑफ करना शायद भूल गई। उसने बस स्टैंड पहुंचने पर मोबाइल बंद किया। उसकी आखिरी लोकेशन वहीं मिली। मंगलवार रात से बंद फोन उसके बाद उसने चालू नहीं किया। कहीं ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं की। घटना से पहले तक जिन-जिन लोगों से उसने बात की, बस उन्हीं का कॉल डिटेल रिपोर्ट से पता चला, उनसे पूछताछ भी हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। 

संबंधित समाचार