सात हजार करोड़ से तैयार होगी बागेश्वर-टनकपुर रेल सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। कुमाऊं वासियों विशेषकर बागेश्वर और टनकपुर जनपदवासियों के लिए इस साल की अच्छी खबर है। रेलवे ने बहुप्रतीक्षित बागेश्वर-टनकपुर रेल सेवा की अपडेट सर्वे रिपोर्ट पूरी कर बीती 16 नवंबर को रेलवे बोर्ड को भेज दी है। सात हजार करोड़ रुपये से बागेश्वर से टनकपुर के बीच में रेल सेवा तैयार की …

अमृत विचार, हल्द्वानी। कुमाऊं वासियों विशेषकर बागेश्वर और टनकपुर जनपदवासियों के लिए इस साल की अच्छी खबर है। रेलवे ने बहुप्रतीक्षित बागेश्वर-टनकपुर रेल सेवा की अपडेट सर्वे रिपोर्ट पूरी कर बीती 16 नवंबर को रेलवे बोर्ड को भेज दी है। सात हजार करोड़ रुपये से बागेश्वर से टनकपुर के बीच में रेल सेवा तैयार की जाएगी। अब रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे काम शुरू कर देगी। रिपोर्ट जाने से करीब 13 सालों से फाइलों में धूल फांक रही इस महत्वकांक्षी परियोजना के साकार होने की उम्मीद जगी है।

154 किमी होगी दूरी और 13 होंगे स्टेशन
ट्रेन से चंपावत से बागेश्वर की दूरी 177.9 किमी से घटकर 154.8 किमी रह जाएगी। चंपावत से बागेश्वर के बीच में 13 रेलवे स्टेश्न टनकपुर, पूर्णागिरी, कलढूंगा, पोलवन, दनार, पंचेश्वर, करीघाट, बिरकोला, नयाल, सल्यूर, जमनी, रलखोलीचाक और बागेश्वर होंगे।

बागेश्वर-टनकपुर के बीच कुछ महत्वपूर्ण रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
-93 बड़े पुल
-183 छोटे पुल
-72 सुरंग सबसे बड़ी सुरंग 4.75 किमी की होगी
-8 लेवल क्रासिंग होगी
-3 आरयूबी और 2 आरओबी होंगे

“अपडेट सर्वे रिपोर्ट भेजना रेलवे की अच्छी कोशिश है। लेकिन अब रेलवे बोर्ड से भी इस परियोजना को जल्द मंजूरी मिल सके इसलिए भी पैरवी करना जरूरी है। इस योजना के साकार होने से बागेश्वर से टनकपुर और पूर्णागिरी जाने वाले व्यापारियों को लाभ होगा। वहीं आम जन को भी सस्ता, सुरक्षित यातायात साधन मिल सकेगा।” -नीमा दफौटी, अध्यक्ष बागेश्वर-टनकपुर रेल सेवा संघर्ष समिति

संबंधित समाचार