शाहजहांपुर: पहचान छिपाकर हिंदू युवती से संबंध बनाने वाले सिपाही का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: गैर समुदाय के सिपाही ने पहचान छिपा कर शाहजहांपुर जिले की रहने वाली नर्सिंग कॉलेज की अध्यापिका से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और उससे 55 लाख रुपये भी ठग लिए। जानकारी होने पर हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ आरोपी सिपाही का कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया और उसे निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई व पीड़ित नर्सिंग अध्यापिका को बरामद कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  

इस दौरान हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के संरक्षक राजेश अवस्थी ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही बादशाह खां पर आरोप है कि उसने कोतवाली क्षेत्र की एक हिंदू समुदाय की युवती से अपनी पहचान छिपाकर नजदीकियां बढ़ा लीं। युवती शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है और लखनऊ के एक नर्सिंग कॉलेज में अध्यापक है। 

आरोपी सिपाही ने अपना नाम अमित बता कर और असली नाम छिपाकर 10 वर्ष पहले उससे नजदीकी बढ़ा ली और शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान उसने कई बार युवती से संबंध बनाए और इसके अलावा उससे रुपये भी वसूलता रहा। सिपाही के कहने पर युवती ने जब सिपाही के खाते में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए तब उसे सिपाही के असली नाम का पता लगा। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। 

फिर आरोपी ने 14 दिसंबर 2020 को अन्य महिला से विवाह कर लिया। विरोध करने पर आरोपी सिपाही ने कहा कि शादी करने वाली महिला से तलाक ले लूंगा और तुमसे शादी कर लूंगा और नए नए बहाने बनाकर रुपये लेता रहा। इस मामले में पीड़ित युवती ने 31 दिसंबर 2024 को खुद लखनऊ के चिनहट थाने में आरोपी सिपाही और उसके भांजे साहिल खान व भाई अजीम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सिपाही ने युवती से तीस लाख ऑन लाइन और करीब 25 लाख रुपये नकद लिए। 

इस घटना के बाद से पीड़िता का पता नहीं चल रहा है। पीड़िता की मां हिंदू युवा संगठन के संरक्षक राजेश अवस्थी से मदद की गुहार लगाई। इस पर राजेश अवस्थी ने शनिवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर लव जिहाद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आरोपी सिपाही का पुतला फूंका और उसके निलंबन की मांग की, साथ ही युवती की बरामदगी की भी मांग की है। 

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता की ओर से चिनहट थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने धीरे-धीरे उससे 55 लाख रुपये ले लिए, इसके बाद 27 दिसबंर 2024 की शाम पांच बजे आरोपी सिपाही बादशाह खान ने फोन करके 10 लाख रुपये मांगे, मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पीड़िता के परिवार वालों का पीड़िता से संपर्क कटा हुआ है, इस वजह से पीड़िता के परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर : गलत विवेचना में फंसे इंस्पेक्टर बीएस वर्मा, कोर्ट ने FIR दर्ज कराने के दिए आदेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज