Kanpur में महिला की गोली मारकर हत्या: इलाके में मचा हड़कंप, पति पर हत्या का शक, महिला ने बिलखते हुए पुलिसकर्मी के पकड़े पैर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में शनिवार शाम गड़रिया मोहाल इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई। जहां शादी से पांच दिन पहले पुरुष मित्र ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

हत्या को अंजाम देकर भागने में कुछ लोगों ने युवक को देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों और आलाधिकारियों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी युवक की तलाश कर रही है।।

पी रोड स्थित वनखण्डेश्वर मंदिर में बने शनिदेव मंदिर में अजय मिश्रा पुजारी है। वह मूलरूप से जिला उन्नाव के शुक्लागंज ब्रहमनगर के निवासी है। आठ माह से हरबंश मोहाल में कृष्ण कुमार शर्मा के किराये के मकान में रह रहा है। मकान मालिक ने बताया कि अजय से मिलने अक्सर चमनगंज निवासिनी 26 वर्षीय प्रिया आती थी।

अजय उसे अपनी मंगेतर बताता था। अजय ने उन लोगों को बताया था कि उसकी पत्नी और प्रिया के पहले पति की मौत हो चुकी है। प्रिया के दो साल का बेटा है, जो अपनी ननिहाल में रहता है। अजय पांच दिन बाद प्रिया से शादी करने की बात कह रहा था। उसने बताया कि प्रिया की मंदिर आने-जाने के दौरान उससे मुलाकात हुई थी।

अजय के मकान मालिक ने बताया कि प्रिया अधिकतर अपने मायके में या कभी-कभी अजय के पास आकर रहती थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मकान मालिक की बेटी ने बताया कि शनिवार देर शाम उसने गोली चलने की आवाज सुनी तो ऊपर से नीचे भागकर आयी। उसने देखा कि अजय शर्ट पहनते हुए हड़बड़ाहट में भाग रह है।

अनहोनी की आशंका पर उसने अजय को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद कह कमरे में पहुंची तो वहां प्रिया खून से लथपथ पड़ी थी। इस बीच गोली की आवाज सुनकर तह इलाकाई लोग पहुंच गये। प्रिया के सीने में गोली लगी थी। उसको गंभीर हालत में देखाकर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस में साथ वह लोग प्रिया को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला को गोली मारे जाने की सूचना पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी मनोज पांडे और हरबंश थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। डीसीपी ने बताया कि महिला प्रिया कठेरिया अक्सर अजय से मिलने आके कमरे में आती थी।

दोनों के बीच अक्सर विवाद लेता था। शनिवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनीं। महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, उसके तहरीर देने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी। अजय की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। 

घटना की तस्वीरें देखिये... 

IMG-20250118-WA0028

कानपुर - 2025-01-18T202941.629

IMG-20250118-WA0031

IMG-20250118-WA0030

IMG-20250118-WA0026

IMG-20250118-WA0029

घटना के बाद इलाके में मची अफरातफरी*

महिला की सरेशाम हत्या से हरबंश मोहाल इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली की तेज आवाज सुनकर अगल बगल रहने वाले जानने के लिए   बाहर की ओर भागे। घटना के बाद मौके कर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां से लोगों को हटाकर किनारे किया। महिला को लहूलुहान पड़ा देख महिलाओं के होश उड़ गए।

*छावनी में तब्दील हुआ इलाका गहनता से जांच*

महिला की गोली मारकर हत्या से घनी आबादी वाले हरबंश मोहाल में सूचना पर हरबंश मोहाल, कलेक्टरगंज, फीलखाना, बादशाहिनका थाने का पुलिस बल के साथ डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी ने मौके कर पहुंचकर गहनता से जांच शुरू की। किसी भी व्यक्ति को घटनास्थल से जाने से रोका गया। फॉरेंसिक टीम के साथ एक एक स्थान से घटना के साक्ष्य एकत्र किए।

*कई टीमें खंगाल रहीं सीसीटीवी, पूछताछ शुरू*

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह के अनुसार घटना के समय कुछ लोगों ने युवक को शर्ट पहनकर हड़बड़ी में भागते हुए देखा था। इस पर वह लोग सनक गए। आनन फानन मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला खून में तड़प रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उनकी टीम आसपास रह रहे लोगों के साथ पूछताछ कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी।

*अस्पताल में परिजनों की मची चीख पुकार, दरोगा के पैर पकड़े*

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने चीख पुकार मच गई। गोली मारने से अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद परिजन एक दूसरे से लिपट लिपटकर रोते बिलखते  रहे। वहीं परिवार की एक महिला वहां मौजूद महिला दरोगा से प्रिया को जिंदा करने के लिए पैरों को पकड़ने लगी। ये नजारा देख वहां मौजूद तीमारदार स्तब्ध रह गए।

*दो माह से नहीं दिया था किराया*

मकान मालकिन ने बताया कि 3200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब ने अजय को किराए पर मकान दिया था, लेकिन दो माह से अजय ने किराया भी नहीं दिया था। रुपये मांगने पर वह मकान में रुपये खर्च होने का हवाला देते हुए जल्द ही किराया देने का आश्वासन दिया था।

*तीन दिन पहले गोली मारने की दी थी धमकी*

मृतका के भाई ने बताया कि तीन दिन पहले भी प्रिया से किसी बात को लेकर अजय की कहासुनी हो गई थी। उस दौरान अजय ने प्रिया को गोली मारने की धमकी दी थी। प्रिया ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया था। उसे नहीं पता था कि अजय वास्तव में प्रिया को गोली मार देगा।

*मोबाइल बंद होने से लोकेशन मिलने में परेशानी*

डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद अजय अपनी बाइक, हेलमेट और जैकेट छोड़कर घर के सामने स्थित गली से फरार हो गया। घर से 50 मीटर दूर पहुंचते ही उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके चले उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur में सफाई कर्मी को सांप ने काटा: हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, सीवर साफ करने के दौरान हुई घटना

 

संबंधित समाचार