Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोहरे व धुंध में प्रीमियम ट्रेनों की चाल बिगड़ी, 83 ट्रेनें नाै घंटे तक लेट
2112 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए, 91 दूसरी ट्रेनों से गए

कानपुर, अमृत विचार। कोहरे व धुंध के कारण प्रीमियम ट्रेनों की चाल भी बिगड़ी है। शताब्दी, वंदेभारत और तेजस घंटों देरी से सेंट्रल आकर गईं। यात्रियों ने घंटों स्टेशन पर ठिठुरते हुए बिताया। शनिवार को 83 ट्रेनें 9 घंटे तक लेट रहीं।
पूछताछ काउंटरों और टिकट निरस्त कराने वालों की लाइन लगी रही। सुबह और शाम के समय ट्रेनों के इंतजार में बच्चों की हालत ज्यादा खराब रही। परिजन शॉल और कंबल में उन्हें लपेटे रहे। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण 2112 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए और कनेक्टिंग रिजर्वेशन के कारण 91 यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से सफर किया।
ये ट्रेनें रहीं लेट
- 14118 कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटे लेट
- 12308 जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे
- 07075 हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल 4 घंटे
- 14117 कालिंदी एक्सप्रेस 7 घंटे
- 22437 सुहेलदेव एक्सप्रेस 3:30 घंटे
- 02418 सूबेदारगंज कुंभ स्पेशल 5:30 घंटे
- 05559 सहरसा टूंडला स्पेशल 3 घंटे
- 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे
- 20175 आगरा वंदे भारत डेढ़ घंटे लेट
- 22425 अयोध्या आनंद विहार वंदे भारत डेढ़ घंटे
- 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत ढाई घंटे
- 22416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत पौने 3 घंटे
- 12314 सियालदह राजधानी 4 घंटे
- 12302 हावड़ा राजधानी 3.30 घंटे
- 12451 नई दिल्ली श्रम शक्ति 5.30 घंटे
- 12452 कानपुर सेंट्रल श्रमशक्ति सवा 7 घंटे
- 12274 हावड़ा दूरंतो 5 घंटे
डेढ़ घंटे लेट रही दिल्ली की फ्लाइट
दिल्ली में भीषण कोहरा होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर ही विमान को डेढ़ घंटे रोकना पड़ा। विजिबिलिटी कुछ ठीक होने के बाद ही विमान ने दिल्ली से टेकआफ किया और डेढ़ घंटे लेट कानपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड किया। मुंबई और बेंगलुरु का विमान राइट टाइम रहा। उधर, झकरकटी बस अड्डा पर रात में यात्रियों की भारी कमी रही। इक्का दुक्का यात्री ही दिखाई दिए जिससे बसों का संचालन रोका गया।