महिला के व्हाट्सएप पर आया मैसेज, ऐसे हुई ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : क्रिप्टो में इंवेस्ट का झांसा देकर साइबर क्रिमिनल ने एक महिला को करीब डेढ़ लाख रुपये की चपत लगा दी। जालसाजों ने महिला से और रुपए मांगे तो उन्हें शक हुआ और वह पुलिस के पास पहुंची। मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामले में मुकदमा करीब आठ माह बाद दर्ज हुआ है। 

आदर्शनगर तल्ली बमौरी निवासी सविता नेगी पत्नी अंशुमान पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, बीते वर्ष 26 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था, जिसमें क्रिप्टो में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की बात कही गई। मैसेज पढ़ते ही सविता ने तीन अलग-अलग बैंक खातों में 1 लाख 49 हजार रुपये डाल दिए।

सविता ने जब मैसेज करने वालों से उनका इंवेस्ट किया पैसा ब्याज के साथ मांगा तो मैसेज करने वालों ने दो लाख रुपये और मांगे। साथ ही कहा कि दो लाख रुपये देने के बाद ही उन्हें रुपए ब्याज समेत वापस मिलेंगे। जालसाजों के दोबारा रकम मांगने पर सविता को शक हुआ और वह पुलिस के पास पहुंची। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

 

संबंधित समाचार