हल्द्वानीः जेल से छूटा आरोपी, छत से कूदकर घर में घुसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : जिस लड़की के चक्कर में शोहदा जेल गया, वो जेल से छूटते ही फिर उल्टी-सीधी हरकतें करने लगा। शोहदा मुकदमा दर्ज करने वाले पीड़ित की छत फांद कर उसके घर में घुस गया। लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसका सिर फोड़ दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


पुलिस को दी तहरीर में बनभूलपुरा निवासी पीड़ित ने कहा कि जवाहरनगर बनभूलपुरा निवासी जावेद पुत्र हनीफ ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले उनकी बेटी को दोस्ती के बहाने बातचीत कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जावेद बेटी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। आते-जाते समय रास्ते में बेटी का हाथ भी पकड़ लेता था। इस पर पीड़ित ने 13 जून 2023 को आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि जावेद को उसके परिवारवालों ने जमानत पर रिहा करा लिया। जिसके बाद वह उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। वह उन पर दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।


 बीती 18 जनवरी की दोपहर उनकी बेटियां घर पर अकेली थीं। इसका फायदा उठाकर जावेद जावेद उनके घर पर चढ़ा और घर में घुस गया। वह बेटियों से गाली-गलौज और बदसलूकी करने लगा। बेटियों ने विरोध किया तो जावेद ने उनकी बेटी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। आरोप यह भी है कि जावेद उनकी बेटी को अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


संबंधित समाचार