Bareilly: बारिश होगी कल, आज छाएगा घना कोहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले का मौसम एक बार फिर बदलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को घना कोहरा छाएगा और गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तेज धूप खिलने से मंगलवार को भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 70 प्रतिशत दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: अनूप की किडनैपिंग तो ड्रामा थी...असल में 15 लाख फिरौती के लिए रिश्तेदार का किया था अपहरण

संबंधित समाचार