Exclusive: योगी सरकार में रिकार्ड बसों का निर्माण कर बनाया इतिहास, महाकुंभ के लिए 2200 नई बसों का बेड़ा तैयार करने के बाद भी नहीं रुका काम
केंद्रीय कार्यशाला व लोहिया वर्कशाप में 100 साधारण बसें बनाने का शुरू हुआ काम
कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब प्रदेश की योगी सरकार में बड़ी संख्या में पुरानी बसों को हटाकर नई बसें चलाकर यात्रियों को आरामदेह सफर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके चलते रावतपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला और विकासनगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया वर्कशाप में लगातार नई बसों का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए दोनों वर्कशाप से 2200 से अधिक नई बसों का बेड़ा तैयार होकर जाने के बाद अब 100 साधारण बसों का निर्माण शुरू किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब प्रदेश की योगी सरकार में बड़ी संख्या में पुरानी बसों को हटाकर नई बसें चलाकर यात्रियों को आरामदेह सफर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके चलते रावतपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला और विकासनगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया वर्कशाप में लगातार नई बसों का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए दोनों वर्कशाप से 2200 से अधिक नई बसों का बेड़ा तैयार होकर जाने के बाद अब 100 साधारण बसों का निर्माण शुरू किया जा चुका है।
लेकिन कानपुर में चलेंगी या अन्यत्र भेजी जाएंगी, इस संबंध में परिवहन मुख्यालय से अभी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। परिवहन निगम के पास 13000 बसें हैं, इनमें 800 बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं, जिनकी सूची बन रही है, ताकि उन्हें नीलामी में शामिल किया जा सके। जैसे-जैसे पुरानी बसें हटाई जा रही हैं, उनके स्थान पर परिवहन निगम नई बसें निर्मित कराकर बेड़े में शामिल कर रहा है।
