अवध विवि की शिवांगी सिंह ने 190 किलोग्राम भार उठा जीता कांस्य, कुलपति ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अन्य के लिए प्रेरणादायक बनेगीः कुलपति

अयोध्या,अमृत विचार। पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालन्धर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में डॉ राममनोहर अवध विश्वविद्यालय की शिवांगी सिंह ने 87-प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ ही शिवांगी ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

महिला खिलाड़ी के कास्यं पदक जीतने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह उनकी खेल के प्रति मेहनत व समर्पण का परिणाम है। अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बनेगी। 

वहीं विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो हिमांशु सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में निरन्तर अभ्यास जरूरी है। शिवांगी ने पदक जीतकर सिद्ध किया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव प्रो आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

 वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो एसएस. मिश्रा, अधिष्ठाता  छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें- युवाओं से निवेदन है कि शादी ना करें... खुदकुशी से पहले युवक ने भारत सरकार को लिखा पत्र, कानून बदलें, नहीं तो उजड़ते रहेंगे परिवार

संबंधित समाचार