युवाओं से निवेदन है कि शादी ना करें... खुदकुशी से पहले युवक ने भारत सरकार को लिखा पत्र, कानून बदलें, नहीं तो उजड़ते रहेंगे परिवार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इंदौर। इंदौर में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों की कथित प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली और इस कदम से पहले छोड़े गए कथित पत्र में कहा कि महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में नितिन पड़ियार (28) ने अपने घर में सोमवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पड़ियार के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

मिश्रा ने कहा कि पड़ियार ने आत्महत्या से पहले छोड़े कथित पत्र में अपनी पत्नी, सास और पत्नी के अन्य नजदीकी रिश्तेदारों के नामों का उल्लेख करते हुए प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। 

आत्महत्या से पहले छोड़े गए कथित पत्र में पड़ियार ने लिखा, ‘‘मैं नितिन पड़ियार भारत सरकार से यह विनती करता हूं कि भारत का कानून बदलें क्योंकि महिलाएं इस कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। अगर आपने यह कानून-व्यवस्था नहीं बदली, तो रोज कई लड़के और उनके परिवार उजड़ते रहेंगे।’’ 

पड़ियार ने इस पत्र में यह भी कहा, ‘‘भारत के सभी युवाओं से मेरा निवेदन है कि शादी ना करें और अगर करते भी हैं तो एग्रीमेंट बनवाकर शादी करें।’’ पत्र में आगे कहा गया है, ‘‘अगर किसी को यह समझ आए कि मेरे साथ बुरा हुआ है, तो मेरे मरने के बाद मुझे न्याय दिलाए और अगर समझ ना आए, तो खुद की बारी का इंतजार करे।’’

ये भी पढ़ें- भोजन और दवाएं बदल सकती हैं त्वचा का रंग, कई बार स्थायी रूप से भी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज