Mahakumbh 2025: डीजीपी प्रशांत कुमार ने लगाई संगम में डुबकी, मां गंगा की पूजा आराधना की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाकुंभनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बुधवार को गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बुधवार को पतित पावनी गंगा, श्ययामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप में प्रवाहित सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही मां गंगा की पूजा आराधना की। 

दर्शन करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनका ज्यादातर जोर जल पुलिस और डूबने से बचाने वालों और महाकुंभ में आग से बचाव और इसके प्रति जागरूकता पर रहा।

उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी माँ गंगा की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो, उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है। माँ गंगा का आशीर्वाद संपूर्ण सृष्टि पर बना रहे, सभी के मनोरथ पूर्ण हों। श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो। 

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: अमृत कुंभ महोत्सव का आगाज, मां गंगा को अर्पित होगी 251 फिट की चुनरी...31 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

संबंधित समाचार