Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड की एक 100 नगर निकायों के गठन के लिये मतदान शुरू
देहरादून। उत्तराखंड में 11 नगर निगमों में महापौर और कुल 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों क्षेत्रों में अध्यक्ष और सभासदों के निर्वाचन के लिए गुरुवार सुबह करीब 08:00 बजे शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार यहां बैलेट पेपर के माध्यम से करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी और 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। नगर पालिका किच्छा और नरेंद्रनगर इस चुनाव में शामिल नहीं है। पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले, वे नगर पालिकाएं थीं।
चुनाव के दौरान, प्रदेश में 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें 117 बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। बाकी बैरियरों पर वीडियो कवरेज की जा रही है। प्रदेश भर में कुल 105 मोबाइल टीम और 109 क्यूआरटी काम कर रही हैं।
सीएम धामी ने मतदाताओं से की वोटिंग की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं उत्तराखंड के सभी मतदाताओं से निवेदन करता हूं कि आपने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है। आपने डबल इंजन की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देकर उत्तराखंड की पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी को यहां से जीताकर भेजा है और एक इतिहास बनाते हुए राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाई। हमने सारे वादे पूरे किए हैं और हम सभी संकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं.. मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जिताएं और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं और विकास को तेज गति देने में अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करें।"
यह भी पढ़ें:-बिहार में गोलीबारी, पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बचे, कई राउंड चलीं गोलियां, जानें किस पर लगा आरोप
