बहराइच: नेपाल निवासी ने गिराई महिला की निर्माणाधीन दीवार, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय गुहार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले के ग्राम पंचायत लौकाही निवासी एक महिला की निर्माणाधीन दीवार को कुछ लोगों ने गिरा दिया। महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मिहींपुरवा तहसील के थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकाही जगरानी पत्नी रामू अपनी जमीन में निर्माण करवा रही हैं। लौकाही गांव में महिला की भूमि गाटा संख्या 590 में है। 

cats

भूमि पर हो रहे दीवार निर्माण को पड़ोस के खातेदार रमेश पुत्र रामफल निवासी गणेशपुर जो नेपाल का भी निवासी है उसे आपत्ति थी। उसका कहना है कि मकान उसके गाटा संख्या 591में  निर्माण हो रहा हैं। इस पर नेपाल निवासी व्यक्ति ने तहसीलदार मिहींपुरवा को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया। जिसको संज्ञान में लेते हुए मामले की जाँच लेखपाल को सौपी गयी। जिसमे लेखपाल द्वारा जांच रिपोर्ट में पीड़िता द्वारा निर्माण अपने गाटा संख्या में कराया जाना न्यायोचित बताया गया। 

इसके बाद गांव के लोगों की मौजूदगी में रिपोर्ट लगा दी गई। लेखपाल ने बताया कि जांच के समय आपत्तिकर्ता को बुलाया गया था लेकिन उपस्थित नहीं हुआ। अब निर्माण शुरू होने के बाद निर्माणाधीन दीवार गिरा दिया है। परेशान महिला ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की है। थाना प्रभारी आरके पाण्डेय से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढे़ं : Deewaar: फिल्म दीवार के पूरे हुए 50 साल, जावेद अख्तर और सलीम खान ने पुरानी यादों को किया ताजा

संबंधित समाचार