कासगंज: संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
अमांपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव रानामऊ की एक महिला की उसके ससुराल सिकंद्रराऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ससुरालीजन शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ निवासी 24 वर्षीय संगीता पत्नी मंजीत की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो ससुरालीजन मौके पर नहीं थे। भाई संदीप का कहना है कि संगीता की शादी 3 दिसंबर 2018 को मंजीत निवासी जाऊ थाना हसायन तहसील सिकन्द्रराऊ के साथ हुई थी। ससुराल के लोग दहेज की मांग करते थे और न देने पर उत्पीड़न करते थे। मांग पूरी न करने पर बहन की हत्या कर दी है। बहन के शरीर पर चोट के निशान हैं। संगीता पर एक बेटा है, जिसकी उम्र 2 वर्ष है। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि रानामऊ गांव निवासी संगीता की मौत की जानकारी मिली। महिला की मौत उसकी ससुराल में हुई है। मायका पक्ष महिला का शव रानामऊ लेकर आ गए है। जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें - कासगंज: तालाब का निर्माण किया नहीं पर हो गया 35 लाख का गबन, अब जांच को पहुंची टीम
