कारोबार: विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट होने से 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर लुढ़ककर 625.9 अरब डॉलर पर रहा था। 

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.9 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 533.1 अरब डॉलर पर आ गई। 

वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 68.95 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 17.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 7.4 करोड़ डॉलर कम होकर 4.1 अरब डॉलर पर आ गया। 

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : दूसरे टी20 मैच से पहले भारत को झटका, अभिषेक शर्मा हुए चोटिल...ट्रेनिंग दौरान टखने में लगी चोट

 

संबंधित समाचार