अदिति सऊदी इंटरनेशनल में संयुक्त 29वें स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केइक (सऊदी अरब)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक बैक नाइन में लचर प्रदर्शन के साथ यहां सऊदी लेडीज टीम इंटरनेशनल के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त 29वें स्थान खिसक गई। पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाने वाली अदिति ने दूसरे दौर में तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया। उनका कुल …

केइक (सऊदी अरब)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक बैक नाइन में लचर प्रदर्शन के साथ यहां सऊदी लेडीज टीम इंटरनेशनल के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त 29वें स्थान खिसक गई। पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाने वाली अदिति ने दूसरे दौर में तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर दो ओवर 146 है।

अन्य भारतीयों में दीक्षा डागर (71 और 78) संयुक्त 50वें जबकि त्वेसा मलिक (74 और 76) संयुक्त 64वें स्थान पर हैं। आस्था मदान (80-81) संयुक्त 108वें स्थान पर चल रही हैं। स्पेन की लुना सोब्रोन गाम्स (69-65) व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सात अंडर 65 के स्कोर के साथ डेनमार्क की एमिली क्रस्टिीन पेडरसन (69-66) पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है।

पेडरसन के शानदार खेल की बदौलत उनकी टीम नुटुटिनेन ने टीम प्रारूप में 27 अंडर के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बना ली है। उनकी टीम में स्कॉटलैंड की मिशेल थॉमसन और दक्षिण अफ्रीका की कसांद्रा हॉल शामिल हैं।

संबंधित समाचार