रामपुर: 8 लोगों पर FIR, दो गुटों में हुआ था बवाल...फायरिंग करने पर फंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: रंजिश के चलते युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे, विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी होने लगी। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्षित शर्मा अपने दोस्त सतवीर राजपूत और मोहित श्रीवास्तव के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित राधा रोड पर कुछ लोगों ने उनको रोक लिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी।

फायरिंग में हर्षित शर्मा और सतवीर राजपूत घायल हो गए थे। फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई थी। बाद में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रामपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह सजा शहर

संबंधित समाचार