Gonda News : नवाबगंज में हार्ट अटैक से रिटायर्ड बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार: नवाबगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव और कस्बे में सोमवार को हार्ट अटैक से एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।‌ 

क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी होमगार्ड सिद्धनाथ मिश्रा की सोमवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। 50 वर्षीय सिद्धनाथ स्थानीय थाने में कार्यरत थे। रविवार की शाम घर पर उनकी तबियत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में ले गए थे जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। होमगार्ड के निधन की सूचना मिलते ही साथी होमगार्डो में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को ही कस्बे के पडाव मोहल्ला निवासी मुरलीधर त्रिपाठी की अचानक हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई। वह 74 वर्ष के थे।

मुरलीधर कस्बे में स्थित यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रहे। वह 2011 में रिटायर हो गए थे। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, वेदप्रकाश दूबे, डाॅ संजय दूबे, जनार्दन तिवारी, डाॅ शफीक आदि लोगों ने पंहुच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 

क्षेत्र के अशोकपुर गोपालपुर हाऊस निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व राजकुमार पांडे के भतीजे अमित पांडे (22) की रविवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सोमवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोपालपुर हाउस पहुंचकर अमित के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी।श्

यह भी पढ़ें- Gonda News : खाई में मिला मछली विक्रेता का शव, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया मुआयना

संबंधित समाचार