Lucknow News : सेल्सगर्ल के साथ दुष्कर्म का प्रयास, कैशियर समेत दो पर रिपोर्ट
लखनऊ, अमृत विचार : गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित साड़ी सेंटर में काम करने वाली सेल्सगर्ल के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता ने इस मामले में गोमतीनगर थाने में साथी कैशियर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोमतीनगर ग्वारी गांव निवासी युवती का कहना है कि वह पत्रकार पुरम स्थित एक साड़ी सेंटर पर काम करती थी। जहां पर गोनापुर निवासी कैशियर जीतेंद्र और सेल्समैन मिंटू भी काम करता था। 10 जनवरी को उसने दुकान से काम छोड़ दिया था। दस जनवरी को जितेंद्र ने फोन कर दुकान के पास मिलने को बुलाया। यहां जितेंद्र ने बातचीत के दौरान मिंटू के रूम पर चलने की बात कही।
मना करने पर कहा मैं तुम्हारा भाई हूं, डरने की क्या बात कहे। उसकी बातों में आकर उसके साथ चली गई। जहां उसने खाना बनाने की बात कही। जैसे ही किचन की तरफ गई, जितेंद्र ने पीछे से पकड़ लिया। वहीं मिंटू घर का बाहर से दरवाजा बंद कर चला गया। गोमतीनगर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य को ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख
हजरतगंज स्थित मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य को एक न्यूज चैनल का पत्रकार ब्लैकमेल कर रहा है। स्कूल की शिक्षिका के साथ नाम जोड़कर अश्लील मैसेज कर दो लाख रुपये मांगे। यहीं नहीं रुपये न देने पर दोनों के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित प्रधानाचार्य की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
हजरतगंज के इलाके में स्थित एक नामी मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि मोजेश नाम का व्यक्ति एक यूट्यूब चैनल चलाता है। खबर चलाने के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करता है। 23 दिसंबर को उनके स्कूल पहुंचा। मुलाकात कर कहा कि आपके खिलाफ कई समाचार है, इसे रोकने के लिए दो लाख रुपये दीजिए। मान-मनौव्वल के बाद भी मोजेश नहीं माना, प्रधानाचार्य ने उसे एक लाख रुपये दिये। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरोपी ने इसके बाद कुछ अन्य यूट्यूब चैनल के रिपोर्टर को भेजकर इंटरव्यू के नाम पर रुपये की मांग करने लगा। स्कूल की एक शिक्षिका से अवैध संबंध और गलत शब्दों का प्रयोग कर यूट्यूब पर वीडियो चलाई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Gonda News : नवाबगंज में हार्ट अटैक से रिटायर्ड बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत
