उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की सराहना हो रही है। कई टीमों के कोच, खो-खो फेडरेशन के महासचिव महेंद्र त्यागी ने भी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की सराहना की है। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखंड की व्यवस्थाएं अच्छी हैं। उत्तराखंड सरकार इसके लिए धन्यवाद की पात्र है।वह आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

महाराष्ट्र खो-खो टीम के कोच राजेंद्र साप्टे ने कहा कि राष्ट्रीय खेल में पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने जीत हासिल कर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहां के वातावरण में खिलाड़ियों का प्रदर्शन निखरकर सामने आ रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ी पहले की तुलना में बेहतर खेल रहे हैं। महाराष्ट्र टीम के साथ भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही कहा कि हल्द्वानी में होटल, भोजन आदि की व्यवस्थाएं अच्छी की गई हैं।

संबंधित समाचार