हल्द्वानी: महिला फुटबॉल मैच का पहला मुकाबला उड़ीसा ने अपने नाम किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 28 जनवरी से 38 वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। आज हल्द्वानी के महिला स्टेडियम में महिला फुटबॉल टीम का पहला मैच हरियाणा और उड़ीसा के बीच खेला जा रहा है। पहले हाफ में ओडिशा के 2 गोल किए। वहीं हरियाणा की टीम ने 1 गोल किया। ओडिशा के लिए पहला गोल 10 नंबर जर्सी प्यारी जाक्सा ने किया। दूसरा को 9 नंबर जर्सी मनीषा ने किया। वही हरियाणा का भी खाता 10:45 पर खुला। हरियाणा के लिए पहला गोल जर्सी नंबर 15 रेनू ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। मैच देखने के लिए स्थानीय दर्शकों की भी भीड़ देखने को मिल रही है।

 

 

सेकंड हाफ में हरियाणा और उड़ीसा दोनों ही टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। उड़ीसा की टीम ने 2 गोल कर यह मुकाबला अपने नाम किया। वही हरियाणा सिर्फ 1 गोल कर पाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका