राष्ट्रीय खेल: विजेताओं को दिए मेडल, ट्रायथलॉन ओवरऑल चैंपियन बना महाराष्ट्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांपलैक्स में गुरुवार को मेडल सेरेमनी हुई जिसमें ट्रायथलॉन और डुएथलॉन के विजेताओं को मेडल दिये गए। ट्रायथलॉन की व्यक्तिगत स्पर्धा के पुरुष वर्ग में मणिपुर के सारंगबम अथोबा मैतेई को स्वर्ण पदक, मणिपुर के ही तेलहीबा सोरम को रजत और महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराज को कांस्य पदक दिया गया। ट्रायथलॉन की मिक्स रिले में महाराष्ट्र के स्वर्ण, मध्य प्रदेश को रजत और तमिलनाडु को रजत पदक दिया गया। महिला वर्ग में ट्रायथलॉन की ओवरऑल चैंपियन महाराष्ट्र की टीम रही।

जबकि पहली रनर अप मध्य प्रदेश और दूसरी रनर अप तमिलनाडु की टीम रही। वहीं, पुरुष वर्ग में भी चैंपियंस ट्रॉफी महाराष्ट्र ने अपने नाम की। जबकि पहली रनर अप मणिपुर और सेकंड रनर अप ऑल इंडिया सर्विसेज की टीम रही। मेडल सेरेमनी में ट्रायथलॉन सेक्रेटरी नितिन गुप्ता, डीडीओ गोपाल गिरी, उप खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद रहे। डुएथलॉन पुरुष वर्ग में मणिपुर के सारंगबम अथोबा मैतेई को स्वर्ण पदक दिया गया। ऑल इंडिया सर्विसेज के आदर्श एमएस को रजत और सर्विसेज के ही सपन पांचाल को कांस्य पदक दिया गया। वहीं, महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की आद्या सिंह को स्वर्ण, महाराष्ट्र की डॉली देवीदास पाटिल रजत और महाराष्ट्र की ही मानसी मोहिते को कांस्य पदक दिया गया।

6 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक के साथ कर्नाटक पदक तालिका में नं. 01 

38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुवार शाम तक की पदक तालिका के अनुसार कर्नाटक 6 स्वर्ण सहित कुल 9 पदकों के साथ पदक तालिका में नं. 1 पर है। जबकि मणिपुर 5 स्वर्ण सहित कुल 9 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 3 स्वर्ण सहित कुल 17 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उत्तराखंड 1 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में 17वें नंबर पर है। 

संबंधित समाचार