दिल्ली चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, चार विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। आप के चार विधायकों राजेश ऋषि, नरेश यादव और रोहित कुमार महरौलिया और भावना गौड़ ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की।

जनकपुरी से दो बार के विधायक राजेश ऋषि ने आप के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में आरोप लगाया कि पार्टी मूल सिद्धांतों को त्यागकर भ्रष्टाचार में डूब गई है। उन्होंने कहा संतोष कोली के बलिदान के साथ गलत व्यवहार किया गया। संतोष कोली के हत्यारे को टिकट दिया गया, यह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात है। उन्होंने पार्टी में भाई-भतीजावाद किए जाने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने आप को एक अनियंत्रित गिरोह बताते हुए लिखा, “आम आदमी पार्टी एक अनियंत्रित गिरोह के लिए लिए स्वर्ग बन गई है। पार्टी का नेतृत्व भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और तानाशाही के साथ पर्यायवाची हो गई है।” महरौली के विधायक नरेश यादव ने भी पार्टी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है। 

ये भी पढ़ें- 'AAP ने दिल्ली को ATM बनाया, गरीबों के कल्याण के लिये BJP सरकार का बनाना जरूरी', दिल्ली के द्वारका से PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

संबंधित समाचार