kannauj news : नहीं पहुंची पुलिस, शव पर से गुजर गए कई वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार : पुलिस की लापरवाही से मानीमऊ हाईवे पर दुर्घटना के बाद शव क्षत विक्षत हो गया। अब मृतक की शिनाख्त होना मुश्किल है। पुलिस ने शव के चीथड़े एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये। 
मानीमऊ में बुधवार की रात अज्ञात अधेड की दुर्घटना में मौत हो गई।

बताया जाता है कि दुर्घटना की जानकारी मानीमऊ पुलिस को दी गई थी। रात होने से पुलिस ने अनसुनी कर दी। नतीजा यह कि शव हाईवे पर पूरी रात पड़ा रहा। इससे उस के ऊपर से सैकड़ों वाहन गुजर गये। इससे शव पूरी तरह से सड़क पर चिपक गया। शव के चीथड़े हाईवे पर दूर तक बिखर गये।

सुबह होने पर मानीमऊ चौकी पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो शव को इकट्ठा करना पड़ा। हालत यह कि शव के चीथड़े उड जाने से अब यदि शिनाख्त करने के लिये परिजन आते हैं तो पहचान कैसे की जायेगी। भले ही मामले में एसपी विनोद कुमार ने सीओ सदर कमलेश कुमार को जांच सौपी है पर पुलिस की लापरवाही किसी से छिपी नहीं रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से तेल और क्वाइल चुराने वाले गिरोह निगम को लगा रहे चूना : फिर से चोरों ने ट्रांसफार्मर खोला

संबंधित समाचार