जमीन हड़पने के मामले की जांच को प्रभावित कर रहे सोमनाथ भारती: संबित पात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती पर दक्षिण दिल्ली में जमीन हड़पने के एक मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने भारती का एक कथित ऑडियो क्लिप साझा किया और दावा किया कि मालवीय नगर से आप के विधायक ने जांच अधिकारी पर रिश्वत के बदले एक आरोपी को बचाने और उसके खिलाफ सबूत नष्ट करने का दबाव बनाया। भारती की ओर से आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

पात्रा ने कहा कि 10 नवंबर 2023 को जैतपुर इलाके में जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप पत्र भी दायर किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी आप विधायक का करीबी सहयोगी था, जिसे उन्होंने बचाने की कोशिश की थी। पात्रा ने दावा किया कि भारती की जांच अधिकारी से मुलाकात का वीडियो भी उपलब्ध है, जिसे भाजपा सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट करेगी।

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा में बीएसएफ ने 26 जनवरी से अब तक 14 बांग्लादेशियों को पकड़ा

संबंधित समाचार