Ayodhya News : पीएम उषा के अन्तर्गत विवि में संचालित होंगी विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में पीएम उषा के तहत कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

जिसमें विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को संचालित किए जाने के लिए समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों से कार्ययोजना पर मंत्रणा हुई। बैठक में कुलपति ने बताया कि पीएम उषा के अन्तर्गत साफ्ट कंपोनेंट पैरामीटर के तहत परिसर में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां कराई जानी है। सभी विभाग कार्ययोजना बनाते हुए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं। बैठक में शैक्षिक गतिविधियों के अन्तर्गत सेमिनार और वर्कशाप व अन्य गतिविधियों को कराये जाने पर मंत्रणा की गई।

कुलपति ने समस्त को निर्देशित किया कि फरवरी व मार्च में जो भी शैक्षिक गतिविधियां संचालित कराई जानी है उसका सम्पूर्ण प्रस्ताव शीघ्र ही साफ्ट कंपोनेंट के प्रभारी प्रो सिद्धार्थ शुक्ल को उपलब्ध कराये जिससे पत्रावली को आगे बढ़ाया जा सके। इसके अलावा कुलपति ने सभी को निर्देशित किया कि समस्त शैक्षिक गतिविधियां जेम माध्यम से होनी है। इस बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, प्रो एसएस मिश्र, प्रो नीलम पाठक, प्रो गंगाराम मिश्र, प्रो सिद्धार्थ शुक्ल, पीएम उषा के समन्वयक डाॅ पीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-World Wetlands Day : सीएम योगी बोले, पार्वती अरगा को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

संबंधित समाचार