Lucknow News : रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने बेटी पर की फायरिंग, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

लखनऊ, अमृत विचार : दुबग्गा थाना अंतर्गत महिपतमऊ में नशे में धुत सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से 17 वर्षीया बेटी पर फायरिंग कर दी। गोली बेटी के बाएं कंधे को छूती हुई निकल गई। मां अर्चना ने दुबग्गा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने आए दिन घर में मारपीट का आरोप भी लगाया है।

अली गार्डन कॉलोनी की अर्चना सिंह के मुताबिक बीते बुधवार को वह बेटी अंशिका के साथ घर में थीं। रात 12 बजे शराब के नशे में धुत होकर पति सतीश सिंह घर पहुंचा। घर के अंदर दाखिल होते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उनकी और बेटी की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सतीश ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली अंशिका को निशाना बनाकर चला दिया, जो मिस हो गई। दूसरी गोली चलाया तो अंशिका के बाएं हाथ में लग गई। अर्चना जब बेटी को बचाने दौड़ीं तो सुरेश ने उनके सिर पर रिवाल्वर सटा दी और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। यह देखकर बेटी बेहोश हो गई। शोर मचाने पर पड़ोसी घर के बाहर जमा हो गए। इस बीच भाग निकला।

अर्चना के मुताबिक बेटी के इलाज के बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। आरोप है कि पति उन्हें व बेटी को आए दिन शराब के नशे में पीटता है। रात भर घर के बाहर निकाल देता है। इससे कई बार बेटी की तबीयत ठंड के कारण बिगड़ चुकी है। उन्हें व बेटी को भूखता है। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा के मुताबिक आरोपी सतीश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रिवॉल्वर को जब्त किया गया है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- Order of Allahabad High Court : प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों की अनुपलब्धता के कारण घट रही शिक्षा गुणवत्ता

संबंधित समाचार