भाजपा विधायक करशनभाई सोलंकी का 68 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक करशनभाई सोलंकी का 68 साल की उम्र में मंगलवार तड़के निधन हो गया। पटेल कैंसर से पीड़ित थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मेहसाणा जिले के कडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सोलंकी ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका कैंसर का उपचार किया जा रहा था।

बाद में कडी तालुका में उनके पैतृक गांव नागरासन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोलंकी ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित कडी विधानसभा सीट से 2017 और 2022 में जीत हासिल की थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-Meerut News: फूलबाग पुलिस चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों निलंबित, गोवध की घटनाओं को लेकर हुई कार्रवाई

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म