महाकुंभ: भूटान नरेश वांगचुक ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाकुंभ नगर। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई। 

सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘भूटान नरेश ने अपने पारंपरिक पोशाक में संगम में स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री अपने भगवा वस्त्र में थे। स्नान करते समय उनके साथ स्वतंत्र देव ने भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। स्नान करने वालों में हाल ही में महामंडलेश्वर बनाए गए संतोष दास सतुआ बाबा भी शामिल थे।’’ 

cats

इससे पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश विमान के जरिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। 

सोमवार को हवाईअड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बाद में भूटान नरेश उत्तर प्रदेश के राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया और उनकी मेजबानी की। 

cats

राजभवन में भूटान नरेश के सम्मान में एक रात्रिभोज का भी आयोजित किया गया, जिसमें भूटान के प्रतिनिधिमंडल, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में वक्फ बिल पर भड़के ओवैसी, कहा- मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं... मुस्लिम समुदाय इसे खारिज कर देगा

संबंधित समाचार