कानपुर में बेटे की शादी से 18 दिन पहले पिता ने लगाई फांसी: परिजन बोले- ऐसा कदम क्यों उठाया...कुछ पता नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फजलगंज थानाक्षेत्र के प्रतापगंज गड़रियनपुरवा की घटना

कानपुर, अमृत विचार। फजलगंज थानाक्षेत्र में बेटे की शादी से 18 दिन पहले पिता का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के अनुसार रविवार रात तक सब कुछ ठीक था। वे शादी के कारण दो दिन की छुट्टी लेकर घर के कामों में व्यस्त थे। ऐसा कदम क्यों उठा लिया, कुछ पता नहीं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

प्रतापगंज गड़रियनपुरवा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध भगवानदीन कार चलाते थे। परिवार में पत्नी विद्यादेवी, बेटा संजय, संदीप, रोविल व बेटी रेखा है। परिजनों के अनुसार 20 फरवरी को बेटे रोविल की शादी और 18 को तिलक है। घर में जोरों शोरों पर तैयारियां चल रही हैं। मकान में ऊपरी तल का गृहप्रवेश पांच फरवरी को है। इस कारण भगवानदीन दो दिन से छुट्टी लिए थे। घर में पुताई और सफाई के कार्य में जुटे हुए थे। 

परिजनों के अनुसार रविवार रात तक सब ठीक था। परिवार के सभी लोगों ने खाना पीना खाया इसके बाद देर रात सोने चले गए। सोमवार सुबह भगवानदीन का शव घर में नीचे गैलरी में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार घटना का कारण परिजन नहीं बता सके हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण: CMO समेत 34 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार