पहाड़ी आर्मी ने यूसीसी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ पहाड़ी आर्मी ने बुद्ध पार्क जन जागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व संगठन के महानगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने किया।


उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप और बाहरी लोगों को एक वर्ष के प्रवास के बाद स्थाई निवास प्रमाण पत्र देने वाला काला कानून हटना चाहिए। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मोहित राणा और सचिव गौरव गोस्वामी ने कहा कि बाहरी लोगों को नौकरी बांटकर पहाड़ी हिंदुओं की नौकरी, भूमि और संसाधन अधिकारों को खतरा हो रहा है।

इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। यहां संगठन महामंत्री विनोद शाही, जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी, भगवंत सिंह राणा, पंकज जोशी, सतीश फुलारा, संजय परगाई, भरत परिहार, संजय राठौर, चंदन मेहरा, सुनता बिष्ट, जया गोस्वामी, जगदीश कांडपाल, रजनी सुयाल, मनोज पडियार, राजेश बनकोटी, सौरभ कुमार, प्रतिभा पांडेय रहे।

संबंधित समाचार