Bareilly: बारिश होगी आज, फिर बढ़ेगा तापमान...मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में मंगलवार को हल्की बारिश से दिन में ठंड का अहसास हुआ लेकिन धूप खिलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बादल छाए रहने या हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।

मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ। जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 सेल्सियस अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 65 प्रतिशत और शाम को 73 प्रतिशत दर्ज की गई और 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: अब ट्रेनों की तरह बसों की भी मिल सकेगी लोकेशन, GPS और पैनिक बटन लगाया

संबंधित समाचार