रामपुर : लिफ्ट के बहाने महिला के कुंडल उड़ाए, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर,अमृत विचार। लिफ्ट देकर एक महिला और एक युवक मौका पाकर महिला के कुंडल लेकर फरार हो गए। महिला ने जाकर देखा,तो पर्स से कुंडल गायब थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने थाने में तहरीर दी।जिसके आधार पर गंज पुलिस ने एक युवक और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव भमरौआ निवासी सत्यपाल का कहना है कि उसकी मां दुर्गावती स्वार जाने के लिए दोपहर को सिविल लाइन के मोड़ पर खड़ी हुई थीं। तभी एक बाइक सवार युवक व महिला उसको मिल गए। उसके बाद आरोपियों ने महिला को रास्ते में छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। उसके बाद चाकू चौराहे के आगे रास्ते में उतार दिया। जब महिला ने पर्स खोलकर देखा,तो कुंडल गायब थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए।
बाद में पीड़िता ने घर आकर सारी जानकारी दी। इसके बाद गंज थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
