राज्यपाल से मिले तेजस्वी, प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मीडिया में जारी बयान में प्रदेश की नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज राज्यपाल से मिल बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया तथा प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई एवं रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनायें हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। 

तेजस्वी ने पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर आरोप लगाते हुये कहा कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ख़ुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है। मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मंत्रोच्चार के बीच किया स्नान-ध्यान

संबंधित समाचार