कासगंज: मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के होनहारों ने लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ की तरफ से मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज अचल ताल अलीगढ़ में किया गया। जिसमें जनपद के दो मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।

जिला समन्वयक विज्ञान क्लब कासगंज डॉ. जयंत गुप्ता ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के 15 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें अपने जनपद के छात्र आदर्श प्रताप सिंह सेंट के एम इंटर कॉलेज पटियाली को मंडल में द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 7000 रुपये की धनराशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र, छात्र रोहित कुमार श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज की स्मार्ट व्हील चेयर को सांत्वाना पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपये की धनराशि और स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों का चयन और राज्य स्तर के लिए किया गया है। जबकि सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ओम शर्मा के मॉडल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

जनपद से दो विज्ञान मॉडलों के राज्य स्तर पर चयनित एवं  एक मॉडल को प्रतीक्षारत चयन होने पर जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला विज्ञान क्लब मेधा रूपम,  मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, एसडीम अनेग सिंह, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब एवं सचिव जनपदीय नवाचार समिति डॉ जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, भूपेंद्र कुमार सिंह, शोभित सिंह चौहान, प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार