छात्रों ने एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का अवलोकन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, भीमताल: समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडौन के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) देवस्थली धनाचूली पहुंचा। इस दौरान छात्रों को एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर लंबी दूरबीन के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह दूरबीन 360 डिग्री पर घूम सकती है, इसके द्वारा खगोल विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध किए जाते हैं।

असिस्टेंट साइंटिस्ट जीवन और हिमांशु रावत ने छात्रों को दूरबीन से संबंधित जानकारी दी। दल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा, टीम प्रभारी उमा जोशी, मिथिलेश, कमल कुमार, पुष्कर सिंह मेहता के साथ कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार