हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा में को​रोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है। राज्य में 150 से अधिक छात्रों के कारोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य के स्कूली शिक्षा निदेशालय ने …


चंडीगढ़। हरियाणा में को​रोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है। राज्य में 150 से अधिक छात्रों के कारोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य के स्कूली शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्रखंड शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख कर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल शिक्षकों के ​लिये भी बंद रहेंगे और इस दौरान सभी स्कूल परिसरों को सेनिटाइज किया जायेगा।

संबंधित समाचार