उत्तराखंड की संस्कृति से होगा गृह मंत्री अमित शाह का हल्द्वानी में स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर केंद्रीय मंत्री पहली बार 14 फरवरी को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। शाह का स्वागत कुमाउंनी व गढ़वाली संस्कृति से किया जाएगा, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

नगर आयुक्त/सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार नोडल ऋऋचा सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए शहर में साज-सज्जा की जा रही है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के साथ ही दीवारों पर लोक संस्कृति के म्यूरल्स बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा ईजा बैणी महोत्सव की तर्ज पर तिकोनिया से नरीमन चौक से गौलापुल होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम तक 15 से 20 स्थानों पर मंच बनाए जाएंगे जिनमें कुमाऊं व गढ़वाल के लोक कलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शाह का अभिनंदन करेंगे।

इसके लिए संस्कृति विभाग से लोक कलाकारों की टीमें आमंत्रित की जा रही हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार खेलों के समापन का सजीव प्रसारण होना है इसके लिए 10 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। मिनी स्टेडियम, तिकोनिया समेत कई स्थान हैं, जहां एलईडी लगाई जाएंगी ताकि लोग सीधा प्रसारण देख सकें।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता