Lucknow weather : पछुवा हवा थमने से गर्मी बढ़ी, दो दिन बाद फिर गिरेगा पारा

Lucknow, Amrit Vichar : पछुवा हवा थमने से अधिकतम पारा चढ़ने लगा है। इससे गर्मी का एहसास हो रहा है। अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार से पछुवा हवा कमजोर पड़ गई थी। सोमवार सुबह से तेज धूप खिली और हवा नहीं चली। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। गुरुवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
थमी पछुवा तो बढ़ने लगा प्रदूषण
मौसम का रुख बदलने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 157 रहा। सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली थी, मगर हवा की गति काफी कम थी। दिन चढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा। लालबाग आरेंज जोन में आ गया। लालबाग में एक्यूआई 272 रहा। कुकरैल पिकनिक स्पाट 96 रहा। जबकि बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 124, गोमतीनगर में 125, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 194 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र एक्यूआई 133 रहा। कुकरैल पिकनिक स्पाट ग्रीन और शेष चार येलो जोन में रहे।
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
5 फरवरी 28.0 14.5
6 फरवरी 26.0 9.9
7 फरवरी 24.3 8.0
8 फरवरी 26.2 8.2
9 फरवरी - 28.1 9.3
10 फरवरी 28.6 9.5
यह भी पढ़ें- Lucknow News : अब घर बैठे व्हाट्सअप पर जमा करें गृहकर ,6.17 लाख भवन स्वामियों को नगर निगम मैसेज