कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में बुजुर्ग दंपति जमीन पर लेटे: रोते, चिल्लाते हुए बाेले- छह माह से इकलौती बेटी लापता, जिंदा है या नहीं...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर थानाक्षेत्र के उत्तरीपुरा से मंगलवार दोपहर बुजुर्ग दंपति छह माह से लापता बेटी की तलाश के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में फरियाद के लिए पहुंचे। जवाबों से आश्वासन से संतुष्ट न होने पर डीएम ऑफिस के बाहर ही लेट गए। 

कलेक्ट्रेट गेट पर भी लेटे

वहां से किसी तरह उठाकर कलेक्ट्रेट गेट पर लाया गया, तो वहां भी लेट गए। करीब आधे घंटे तक रोते-हुए चिल्लाते हुए अपनी फरियाद अधिकारियों से की। छह माह से पता ही नहीं की बेटी जिंदा है की नहीं। बेटी को तलाश के लिए एक बार दिखवा दिया जाए। 

अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

अगर कोई बात सामने आती है तो उसी को ही अपना दामाद मान लेंगे, लेकिन छह माह पहले बेटी का अपहरण किया गया। हमें नहीं लगता की वो जिंदा है, अगर है तो मेरे सामने लाया जाए। सिर्फ इतनी फरियाद लेकर पूर्व जिलाधिकारी, वर्तमान जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर से लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में फरियाद लेकर गए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

देखिए फोटो...

Kanpur DM Office 1

Kanpur DM Office 2

Kanpur DM Office 3

ये भी पढ़ें- हाल-ए-केडीए: जनता जमीन पर और वादे आसमान पर...अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कुर्सी जंजीर में जकड़ी, देखिए- PHOTOS

संबंधित समाचार