अब एक क्लिक पर मिलेगा न्यायिक रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: अब एक क्लिक पर न्यायायिक रिकॉर्ड अपीलीय न्यायालय में उपलब्ध होगा। इसके लिए जनपद न्यायालय स्थित रिकार्ड कक्ष का डिजिटाईजेशन कर दिया गया है। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय ने कक्ष का उद्घाटन किया।


उद्घाटन मौके पर जनपद न्यायाधीश पांडे ने कहा कि बताया कि अब सम्पूर्ण न्यायिक रिकार्ड की स्कैनिंग कर रिकार्ड का डिजिटाईजेशन किया जाएगा। रिकार्ड रूम में डिजिटाईजेशन बाद अपीलीय न्यायालय में तलब किए जाने वाला न्यायिक रिकार्ड एक क्लिक पर ही अपीलीय न्यायालय में उपलब्ध हो जाएगा। बताया कि इससे वादकारीयों को त्वरित न्याय में गति प्रदान होगी।

समस्त रिकार्ड डिजिटल रूप में भी संरक्षित रहेंगे। यहां शुभारंभ मौके पर जिला विधिक प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा, सिविल जज (सीडी) रविंद्र देव मिश्र, राजेंद्र सिंह तड़ागी, राजेंद्र पाल सिंह, आंनद जोशी, शुभम सैनी, राजकुमार यादव, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार