Fatehpur में अजब-गजब: 8 हजार की साइकिल खरीदकर मनाया शानदार जश्न, युवक ने उड़ाए लाखों रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर कस्बे में एक व्यापारी ने आठ हजार रुपए की रेंजर साइकिल खरीदने के उपलक्ष्य में भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के आयोजन के दौरान व्यापारी ने करीब लाखों रुपए उड़ा दिए। पार्टी के दौरान लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके भी लगाए। 

कस्बा निवासी रामबाबू अग्रवाल कपड़ा व्यापारी हैं। कस्बे में उनकी कपड़े की दुकान है। उनके बेटे चंदू अग्रवाल व्यापार मंडल के कंछल गुट से महामंत्री पद पर हैं। चंदू अग्रवाल ने बीते मंगलवार को आठ हजार रुपए की लागत वाली रेंजर साइकिल खरीदी थी। साइकिल खरीदने के बाद दोस्तों ने मजाक में कपड़ा व्यापारी के लड़के से नई साइकिल खरीदने के उपलक्ष्य में पार्टी मांग ली।

दोस्तों की बात सुन व्यापारी ने पार्टी देने का फैसला किया। कस्बे में ही स्थित एक होटल में पार्टी करने का निर्णय लिया गया फिर पार्टी की तैयारियां शुरू की हैं। पार्टी के दौरान कस्बे के करीब दो सैकड़ा लोगो को नियंत्रण दिया गया। इस दौरान व्यापारी द्वारा डीजे भी लगवाया गया। खाने में भी करीब छः प्रकार का भोजन बनवाया गया। लोगों ने भोजन के बाद डीजे के धुन पर जमकर ठुमके भी लगाए। पार्टी की तैयारियां सुबह से ही शुरू कर दी गई थी।

वहीं पियक्कड़ो के लिए पीने की भी भव्य व्यवस्था कराई गई। लोगों के लिए कई प्रकार के व्यंजन तैयार कराए गए। वहीं व्यापारी चंदू अग्रवाल ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है। हर वर्ष वह अपने मित्रों के साथ साल में एक बार पार्टी करते हैं। इस वर्ष भी पार्टी का प्रोग्राम बनाया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने एक रेंजर साइकिल खरीदी जिसके बाद उनके दोस्तों ने पार्टी मांग ली। जिस वजह से उन्होंने फैसला किया इस बार भव्य पार्टी की जाएगी। जिसके बाद उन्होंने अपने मित्रों के साथ साथ गणमान्य लोगों को भी निमंत्रण दे दिया। धीरे धीरे कर सैकड़ों लोगों तक उन्होंने निमंत्रण भिजवा दिया और भव्य तरीके से पार्टी कराई गई।

संबंधित समाचार