मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड को पहली बार 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली। जिसका कल समापन किया जाएगा। 28 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा था। जिसका समापन कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उससे पहले आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण करने हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कल की सभी तैयारियां का भी जायजा लिया। साथ ही नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह और जिले के पुलिस कप्तान मीणा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्टेडियम में मौजूद रहे।

संबंधित समाचार